भीषण गर्मी से जूझ रहे बीकानेर जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र में जहां शाम होते-होते बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, वहीं देर रात देशनोक सहित आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। देशनोक से नोखा तक कई स्थानों पर हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया और लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली। बीकानेर के अरजनसर-महाजन एरिया में दो दिन से मौसम बदला हुआ है। कल के बाद आज फिर अरजनसर-महाजन के बीच इतनी तेज अंधड़ आया कि दिन में लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर आगे बढ़ना पड़ा। पशु तो अचानक हुए अंधेरे से घबराकर इधर-उधर दौड़ने लगे। आपदा प्रबंधन विभाग ने बीकानेर सहित राज्य के कई हिस्सों में तीन घंटे में भारी बारिश का अलर्ट दिया है। तस्वीरों में देखें बीकानेर का मौसम…