लुधियाना के सराफा बाजार में सोना दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। दो अज्ञात ठग एक ज्वेलरी कारीगर को झांसे में लेकर उसकी 6 सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। थाना डिविजन नंबर 4 की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को दी शिकायत में सराफा बाजार निवासी मेहराज मुल्ला ने बताया कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से एस.के. ज्वेलर्स में सोने की डिजाइनिंग का काम कर रहा है। दो आरोपियों ने लालच के जाल में फंसाया शिकायतकर्ता के अनुसार 11 जून 2026 को दुकान में काम करने वाले युवक आशिक को धुलाई और अन्य कार्य के लिए 6 सोने की अंगूठियां लेकर सराफा बाजार भेजा गया था। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। आरोपियों ने युवक को पैसे और सोना दोगुना करने का लालच दिया। बातों में फंस कर अपनी सोने की अंगूठी दे दी। ठगों की चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझाया। युवक ने उनके भरोसे में आकर अंगूठियां उन्हें दे दीं। इसके बाद दोनों आरोपी सोने की अंगूठियां लेकर मौके से फरार हो गए। जब काफी देर तक आरोपी वापस नहीं लौटे तो ठगी का पता चला। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 303(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
