लुधियाना में चलती स्कूटी पर महिला का स्टंट करते का वीडियो सामने आया है। यहां ताजपुर रोड पर दयाल पब्लिक स्कूल के पास ट्रैफिक के बीच महिला अपनी स्कूटी पर स्टंट करती नजर आई। कभी वह चलती स्कूटी पर खड़ी हुई तो कभी हैंडल छोड़कर डांस करने लगी। इस बीच PCR गाड़ी के सामने भी महिला खड़ी होकर स्कूटी चलाती रही। पीछे चल रही कार में सवार व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। एक दिन पहले ही ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… ACP बोले- जांच की जा रही है
एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आया है। अभी जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी । ट्रैफिक नियमों की पालना ना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह महिला हो या फिर युवक। ——- ये खबर भी पढ़ें… लुधियाना में कार पर स्टंट करते युवकों की रील वायरल, ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा लुधियाना में स्विफ्ट कार के फ्रंट शीशे और छत पर बैठकर स्टंट करने वाले युवक का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा है। सोशल मीडिया पर युवक की रील हुई थी। आरोपी युवक की गाड़ी का नंबर वीडियो में देखकर पुलिस ने उसे वेरिफाई किया और युवक का डेंजर ड्राइव का चालान कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)