पंजाब के शाही इमाम समेत 3 लोगों पर हमला कर दिया गया। तीनों लोगों ने उन पर जामा मस्जिद के बाहर ईंटें बरसाई। इसमें शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवीं घायल हो गए। घटना के पीछे मस्जिद परिसर में बनी दुकानों को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान ब्राउन रोड निवासी उबैद उर रहमान, उसके बेटे अतीक उर रहमान और मोहम्मद अहमद के रूप में हुई है। (पढ़ें पूरी खबर) लुधियाना में बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला, खाली प्लॉट में खेल रहा था लुधियाना में 6 कुत्तों ने 9 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा परिवार के साथ नूरवाला रोड स्थित बाला जी फैक्ट्री के पास रहता है। बच्चा खाना खाने के बाद प्लॉट में खेल रहा था, तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। जगह-जगह से कुत्तों ने बच्चे को नोचा। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

You missed