लुधियाना की खन्ना पुलिस ने 14 वर्षीय दिव्यांग बच्चे से कुकर्म और हत्या के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि उसने पहले बच्चे के साथ कुकर्म किया। इसके बाद तालाब में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने एक महीने बाद इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी सीरियल रेपिस्ट है। वह पहले भी बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बना चुका है। उसके खिलाफ बुजुर्ग महिला से रेप, धमकी देने जैसे मामले पहले से दर्ज हैं। इस तरह आरोपी तक पहुंची पुलिस… आरोपी पर पहले से रेप केस दर्ज जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान दोराहा में जेलदार मोहल्ला के रहने वाले मन्नी कुमार के रूप में की। SP ने बताया- आरोपी की उम्र 35 साल है। वह सीरियल रेपिस्ट है। यह संगरुर में किसी फैक्ट्री में छिपकर काम करता था। वहीं से इसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अविवाहित है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में भी दोराहा थाने में रेप, चोरी, धमकी देने और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी कम उम्र के बच्चों और बुजुर्ग लोगों को अपना निशाना बनाता था। 6 साल जेल में रह चुका आरोपी साल 2018 में आरोपी ने एक 69 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया था। इसके बाद इसे कोर्ट ने सजा सुना दी थी। करीब 6 साल रहने के बाद दोषी मन्नी कुमार जेल से बाहर आया। इसके बाद से वह आवारा ही घूमता था। इस रेप केस के बाद उसके परिवार ने भी इससे नाता तोड़ लिया था और इसे घर से बेदखल कर दिया था। जानकारी यह भी है कि मन्नी कुमार नशे का आदी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में भी शामिल हो सकता है। उससे पूछताछ चल रही है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… लुधियाना में पिता ने बेटों के साथ मिलकर लूट, पिस्टल दिखाकर ज्वेलर की दुकान लूटी लुधियाना में 17 दिन पहले दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपी दुकानदार रणजीत सिंह की पहचान वाले हैं। आरोपियों में पिता और दो बेटों ने इस लूट को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर…
