लुधियाना में 17 दिन पहले दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपी दुकानदार रणजीत सिंह की पहचान वाले है। आरोपियों में पिता और दो बेटों ने इस डकैती को अंजाम दिया। पुलिस ने डकैती में लूटा हुआ सामान भी हथियार आरोपियों से बरामद कर लिया है। ज्वैलर की दुकान पर दो आरोपी जो भाई है वह आते रहते थे। उन्हें भेद था कि किस समय ज्वैलर अकेला होता है। मौका देख लुटेरों ने दुकान में धावा बोला और दुकानदार को बंधक बनाकर लूट की। शेयर मार्केट में बरबाद होने के बाद आरोपियों ने डकैती की योजना बनाई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये कैद हुई। आरोपी लूट के बाद राड़ा साहिब गुरुद्वारा की तरफ स्कूटी पर भाग गए थे।
22 मई को हुई थी डकैती आरोपियों पर थाना शिमलापुरी में 22 मई 2026 को डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की पहचान हरविंदर सिंह, सरदूल सिंह, गुरजीत सिंह और हरविंदर सिंह पुत्र तेजा सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यू जनता नगर की रहने वाले है। ज्वैलर की दुकान पर बेटा गुरजीत सिंह और हरिंदर सिंह आए थे। वारदात के बाद दोनों राड़ा साहिब की तरफ भाग गए थे वहां ये स्कूटी छोड़ बेटे सरदूल के साथ कार में फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक .32 बोर पिस्तौल, आई-20 कार (PB-10-GR-7173), जो वारदात में इस्तेमाल हुई थी, स्कूटी (PB-10-JL-5815),530 ग्राम चांदी के गहने और अन्य सामान, 3 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पता चला है कि तीनों आरोपी कर्जदार थे जिस कारण उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। पिता का सिलाई मशीन फैक्ट्री में हिस्सा, बेटा शेयर मार्केट में हारा रुपए इंस्पेक्टर जतिंदर के मुताबिक आरोपी हरविंदरपाल सिंह का उसके भाइयों के साथ सिलाई मशीन की फैक्ट्री में हिस्सा है। उसका बेटा गुरजीत सिंह कोटक महिन्द्रा बैंक में काम करता है। उसकी दूसरा बेटा सरदूल इमीग्रेशन सेंटर चलाता है। सरदूल का काफी पैसा शेयर मार्केट में बरबाद हो गया था। इस कारण इन तीनों ने मिलकर लूट की वारदात का प्लान बनाया। गुरजीत और सरदूल अक्सर ज्वैलर रणजीत की दुकान पर आते थे। ये इसके दोस्त नहीं थे सिर्फ पहचान वाले थे। दुकादार के मुताबिक 20 से 25 लाख तक की लूट हुई है। अभी मामले की और जांच चल रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और अन्य वारदातों के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।