लुधियाना में 13-14 साल की नाबालिग को पहले नशे की गर्त में धकेला गया और फिर उसके साथ कई बार रेप किया गया। मां-बाप को जब इसका पता चला तो वे पुलिस थाने गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के बजाए मां से कह दिया कि वह अपनी बेटी को यहाँ से कहीं बाहर ले जाए। मां अपनी बेटी को लेकर महाराष्ट्र के पुणे शहर चली गई और वहां जाकर थाने में शिकायत दी। पुणे पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत जीरो FIR दर्ज कर लुधियाना पुलिस को भेज दी। इसके बाद लुधियाना पुलिस को इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू करनी पड़ी। थाना PAU की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और इसके लिए अब पीड़िता की मां से संपर्क किया जा रहा है ताकि आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार किया जा सके। शुरुआती स्तर पर FIR दर्ज न करने के सवाल पर जांच अधिकारी का कहना है कि उनके पास अब जीरो FIR आई है और उन्होंने इसकी जांच शुरू कर दी है। मां ने बताई बेटी के साथ हुई दरिंदगी की कहानी, जानिए… पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
जांच अधिकारी सुखबेग सिंह ने बताया कि एक दिन पहले ही यह जीरो FIR महाराष्ट्र से उनके पास पहुँची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही शिकायतकर्ता को बुलाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामला अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज है। उनका कहना है कि पहले शिकायतकर्ता किसके पास शिकायत करने गई इस बारे में मुझे नहीं पता।
