लुधियाना के कस्बा समराला में पुलिस ने 3 लोगों को हत्या के केस में गिरफ्तार किया है। इन तीनों व्यक्तियों पर एक युवक की हत्या करने के आरोप है। मृतक युवक फिरोज अली है। वह अपने गर्लफ्रेड से मिलने उसके पास रात को गया था। तभी उसके परिजनों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर फिरोज अली की मारपीट की। घायल फिरोज अली खून से लथपथ था। खून अधिक बह जाने और गंभीर चोटें लगने के कारण उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 10 मई की रात हुई फिरोज अली की हत्या जानकारी देते हुए एसपी-डी पवनजीत ने कहा कि 10 मई को फिरोज अली की हत्या हुई है। उसके भाई हैदर अली ने पुलिस को बताया कि मेरे छोटे भाई का कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कत्ल कर दिया गया है। जिस संबंध में मुकदमा नंबर 224 तारीख 10.05.2026 धारा 103(1), 3(5) BNS थाना समराला दर्ज रजिस्टर किया गया। मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई। मामले की जांच दौरान सामने आया कि फिरोज अली का एक लड़की के साथ अफेयर था। वह उसकी साथ पढ़ती थी। अकसर वह उसे मिलने रात को जाता था। उस लड़की के परिजनों को हत्यारों में से ही किसी ने इस बात के बारे बता दिया था। परिवार ने लड़की पर नजर रखनी शुरू कर दी। जैसे ही वह रात को कमरे से निकली तो परिजन उसका पीछा करके फिरोज अली तक पहुंच गए। वहां बाकी के हत्यारे भी इक्ट्ठे हो गए। वहीं सभी ने मिलकर फिरोज अली के साथ मारपीट की। धारदार हथियार व अंदरुनी चोटें के कारण उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने अभी तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि बाकियों की तलाश जारी है। आरोपियों की पहचान सरबजीत सिंह निवासी गांव भगवान पूरा, थाना समराला, जतिंदर सिंह निवासी गांव मंसूर पूरा, थाना खमानों तथा अर्शदीप सिंह निवासी गांव पवात, थाना माछीवाड़ा के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।