बाड़मेर में ओवरब्रिज से रॉग साइड में आ रहा ट्रैक्टर बेकाबू हो गया। इससे पानी की टंकी पलट गई। इससे वहां से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। वहीं बस के पीछे जाकर पलट गई। बड़ा हादसा टल गया। घटना बाड़मेर शहर किसान बोर्डिग के आगे आज शनिवार 11 बजे का है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर का चालन काटा। वहीं जेसीबी बुलाकर टंकी को खड़ा करवाया गया। ट्रैक्टर पलटने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासी स्वरूपसिंह ने बताया- नेहरू नगर ओवरब्रिज से ट्रैक्टर-टंकी किसान ओवरब्रिज की तरफ रॉग साइड से आ रही थी। यू-टर्न लेने के दौरान स्पीड बढ़ाने के कारण किसान बोर्डिग के आगे पलट गया। इस दौरान वहां पर कोई राहगीर नही था। इससे बड़ा हादसा टल गया। बस से पहले ही गिरी है। जनहानि कोई नहीं हुई है। जेसीबी से टंकी को किया खड़ा सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक को बुलाकर जेसीबी मशीन को बुलाया गया। रस्सी से बांधकर टंकी को ऊपर कर खड़ा किया गया। इसके बाद ट्रैफिक सुचारू रूप से शुरू करवाया गया।
