दिल्ली में NSUI की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला से मारपीट-अभद्रता मामले में कांग्रेस नेता जयपुर में जीरो FIR की मांग पर अड़े हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई नेता कमिश्नरेट के अंदर डटे हैं। वहीं रात करीब 11 बजे पुलिस ने कमिश्नरेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। इस दौरान कई कार्यताओं को चोटें आई हैं। इससे पहले डोटासरा ने कहा- हमारी यह पहली एफआईआर है। दिल्ली में जो एफआईआर दर्ज हुई है, उसका कंटेंट अलग है। बीएस की धारा 173 (1) का हवाला देते हुए बोले – मामले में जीरो एफआईआर राजस्थान में हो सकती है या नहीं। अगर हो सकती है तो यह लिखित रूप में दें। कमिश्नरेट परिसर में आज शाम वैभव गहलोत भी पहुंचे। दिल्ली के पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने से नाराज कांग्रेस नेता सोमवार शाम से कमिश्नरेट में धरने पर बैठे हैं। मंगलवार दिन भर कमिश्नरेट के बाहर कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा। वहीं, जयपुर पुलिस ने FIR करने से इनकार कर दिया। एडिशनल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर अजय सिंह ने कहा- दिल्ली में 13 अक्टूबर के घटनाक्रम को लेकर कनॉट प्लेस थाने में केस दर्ज हुआ। रितु की शिकायत भी उसमें शामिल कर जांच की जा रही है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- पुलिस दिखाए, दिल्ली में कौनसी FIR दर्ज है। इस दौरान नाराज डोटासरा ने कांग्रेस नेता से पूछा- जयपुर पुलिस कमिश्नर कहां मिलेंगे, तो जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा- भाजपा के बाड़े में। इससे पहले, डोटासरा सहित अन्य नेता सोमवार रात में कमिश्नरेट में जमीन पर सोए। दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने डोटासरा को फोन करके मामले में जयपुर में FIR दर्ज करवाने को कहा था। डोटासरा सोमवार शाम 6:15 बजे कमिश्नरेट पहुंचे थे। इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने पुलिस अधिकारी से कहा- हमारी यह पहली एफआईआर है। वहीं दिल्ली में जो एफआईआर दर्ज हुई है। दोनों एफआईआर का कंटेंट अलग है। कमिश्नरेट परिसर में आज शाम वैभव गहलोत भी पहुंचे। इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- हमारी यह पहली एफआईआर है। दिल्ली में जो एफआईआर दर्ज हुई है, उसका कंटेंट अलग है