भीलवाड़ा में रिटायर्ड बैंककर्मी का शव खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच मिला। पांच दिन पहले घर से सुबह घुमने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी साक्ष्य जुटाए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। शव मंगलवार (28 अप्रैल) की शाम दादीधाम के पास मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले थे घर से कोतवाली थाना SHO शिवराज ने बताया – शास्त्री नगर के रहने वाले यशवंत पारीक (68) 24 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। अनहोने की आशंका के चलते पत्नी अरुणा पारीक ने थाने में सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। झाड़ियों में मिला शव मंगलवार शाम सूचना मिली कि दादीधाम के पास एक खाली प्लॉट की झाड़ियों में एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान लापता यशवंत पारीक के रूप में की। इसके बाद एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए और शव को एमजीएच मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद होगा खुलासा पुलिस के अनुसार बुधवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, यशवंत पारीक अपनी पत्नी के साथ रुणा पारीक इलाके में रह रहा था। बेटा दुबई में रहकर निजी कंपनी में काम करता है।
