श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 5300 से अधिक आवेदनों में से शॉर्टलिस्ट किए गए पूर्व आईएएस, आईपीएस और सैन्य अधिकारियों का तीन सदस्यीय चयन समिति इंटरव्यू ले रही है, जिसमें प्रशासनिक दक्षता और धार्मिक आस्था को परखा जा रहा है.
