पाकिस्तान बॉर्डर से सटे श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी क्षेत्र में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री पकड़ी है। इनमें 7.750 किलोग्राम विस्फोटक, दो जिगाना पिस्टल, चार मैगजीन और करीब 867 कारतूस हैं। 5 बैटरी और दो रिमोट भी हैं। ये हथियार सोमवार रात पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराए गए। पिस्टल पर Made in Turkey’ लिखा हुआ है। आशंका है कि यह किसी बड़ी साजिश की तैयारी थी। इनपुट मिलने पर BSF, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और रावला पुलिस ने ग्राम पंचायत 12 KND के गांव चक 4 KNM डब्ल्यू टेल के पास कार्रवाई की। इस मामले में पंजाब निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के रहने वाले दो युवक गिरफ्तार ANTF के IG विकास कुमार ने बताया- ड्रोन की मदद से राजस्थान में भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक गिराए गए हैं। इस सामग्री को भेजने वाले लोग कौन हैं और उनका उद्देश्य क्या था, इसकी जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और धीरे-धीरे सभी तथ्य सामने आएंगे। 2 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह (19) पुत्र जीत सिंह निवासी फिरोजपुर और सुखविंदर सिंह (19) पुत्र सतपाल सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। दोनों युवक मजदूरी के बहाने रावला थाना क्षेत्र में आए थे और पिछले तीन दिनों से इलाके में रेकी कर रहे थे। सुखविंदर पर पंजाब पर पुलिस पर फाजिल्का में ग्रेनेड फेंकने का आरोप है। जवानों को देखकर पिस्टल निकालने की कोशिश सीमा पर गश्त कर रहे BSF जवान ड्रोन की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। जहां दोनों युवक पैकेट को खोल रहे थे। दोनों ने एक पिस्टल निकालकर लोड कर ली और सामान लेकर गांव की ओर जाने लगे। करीब 350 मीटर आगे बढ़ने पर उन्होंने BSF जवानों को देख लिया और लोडेड पिस्टल निकालने की कोशिश की, तभी जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। इंस्टाग्राम के जरिए हैंडलर के संपर्क में थे आरोपी सूत्रों के अनुसार- लखविंदर और सुखविंदर 3 दिन पहले श्रीविजयनगर क्षेत्र में नरमा चुगने की मजदूरी के बहाने ठहरे थे। इसके बाद से ही दोनों सीमावर्ती क्षेत्र की रेकी कर रहे थे। दोनों आरोप इंस्टाग्राम कॉलिंग के जरिए मुख्य हैंडलर के संपर्क में थे। ड्रोन से गिराई गई खेप उठाने के बदले उन्हें लाखों रुपए मिलने थे। जिस इंस्टाग्राम आईडी पर दोनों बात कर रहे थे, उस पर पाकिस्तान का फ्लैग लगा हुआ था। पिस्टल पर ‘Made in Turkey’ लिखा पुलिस ने बताया-मौके से कुल तीन पैकेट मिले हैं। इनमें से दो पैकेट में 2 जिगाना पिस्टल, 4 मैगजीन और करीब 867 कारतूस बरामद हुए हैं। पिस्टल पर ‘Made in Turkey’ लिखा हुआ है। तीसरे पैकेट में विस्फोटक सामग्री है। जिसमें 7.750 किलो से आईडी मिला है। सर्च ऑपरेशन चला रही सुरक्षा एजेंसियां घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सीमा से सटे खेतों, नहर किनारे और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। संदिग्धों से पूछताछ कर उनके संपर्कों और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। ANTF के CI महेंद्र दत्त शर्मा, रावला थाना प्रभारी बलवंत कुमार, BSF के महेश, CID की ASP दीक्षा कामरा और ATS के CI हनुमाना राम बिश्नोई मामले की जांच कर रहे हैं। कहां भेजे जाने थे हथियार-विस्फोटक, जांच जारी सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियारों और विस्फोटक की खेप कहां पहुंचाई जानी थी। इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। सीमा क्षेत्र में नाकाबंदी के साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है। राजस्थान में पिछले कुछ महीनों में देश-विरोधी गतिविधियां… थानों की लोकेशन-वीडियो पाकिस्तान भेजा, युवक गिरफ्तार : हनुमानगढ़ पुलिस ने 27 जून 2026 को पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी को थाने की लोकेशन और फोटो भेजने के आरोप में क्रिश राय उर्फ शान (20) को गिरफ्तार किया। आरोप है कि युवक आतंकी शहजाद भट्टी से वॉट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से बात करता था। उससे महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करता था। (पूरी खबर पढ़ें) पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी राजस्थान में बना रहा स्लीपर सेल : पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के जरिए अमीर बनने का लालच देकर युवाओं को जाल में फंसा रहा था। राजस्थान-हरियाणा में ATS और STF की छापेमारी के बाद इस खतरनाक साजिश का खुलासा हुआ। एटीएस ने करीब 5 महीने पहले श्रीगंगानगर से 10 लोगों को डिटेन किया। पुलिस का मानना है कि भट्टी ने हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और यूपी में स्लीपर सेल नेटवर्क सक्रिय किया है। (पूरी खबर पढ़ें) राजस्थान में बम ब्लास्ट के लिए पाकिस्तान से भेजा था IED : राजस्थान में बम धमाके के लिए पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी ने साजिश रची थी। बॉर्डर एरिया वाले जिले हनुमानगढ़ में आतंकी ने इम्प्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भी पहुंचा दी थी। RDX पहुंचने में देरी से आतंकी साजिश नाकाम हो गई। ये खुलासा हरियाणा के अंबाला में 2 किलो आरडीएक्स, आईईडी व विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों से पूछताछ में हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)
