राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को पुलिस इंस्पेक्टर के तबादलों के आदेश जारी किए। मुख्यालय ने 40 अफसरों के ट्रांसफर आदेश जारी किए। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकांश तबादले जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से विभिन्न रेंजों और इकाइयों में किए गए। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से सर्वाधिक अधिकारियों का ट्रांसफश्र किया गया है। एसएचओ को अजमेर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, जयपुर रेंज, जोधपुर कमिश्नरेट, जीआरपी, एटीएस-एसओजी, सीआईडी (सीबी), राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) और आरएसएमएमएल में लगाया गया। कुछ अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग के बजाय विशेष इकाइयों में भेजा गया। प्रमुख तबादले: आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन पुलिस इंस्पेक्टर्स के खिलाफ एसीबी में मामला या राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमों की धारा-16 के तहत कार्रवाई विचाराधीन है, उन्हें फील्ड पोस्टिंग नहीं दी जाएगी। संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। देखें पूरी लिस्ट
