नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पेट्रोल-डीजल से जुड़ी है। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया है। राजस्थान के हर जिले में कीमत 3.25 रुपए तक बढ़ गई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. राजस्थान में पेट्रोल 109 रुपए लीटर से भी महंगा
पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की रेट में बढ़ोतरी कर दी है। शुक्रवार से ही नई रेट लागू हो गई है। रेट बढ़ने के बाद राजधानी में जयपुर में पेट्रोल 107.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, श्रीगंगानगर, बीकानेर और सवाई माधोपुर में पेट्रोल की नई कीमत 109.46 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ें 2. हेड कॉन्स्टेबल के सिर के आर-पार हुई गोली
खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर थाने में हेड कॉन्स्टेबल को गोली लग गई। हथियारों की जांच करते समय पिस्टल से फायर हो गया और गोली सिर के आर-पार हो गई। आवाज सुनकर साथी पुलिसकर्मी मालखाने में पहुंचे तो हेड कॉन्स्टेबल खून से लथपथ हालत में फर्श पर गिरे हुए थे। पूरी खबर पढ़ें 3. गाड़ी पर फास्टैग नहीं तो लगेगी पेनल्टी
राजस्थान के टोल बूथों को पूरी तरफ फ्री फ्लो करने की तैयारी की जा रही है। ऐसा होने पर हाईवे के टोल बूथ पर बैरियर के खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गाड़ियां तय रफ्तार में गुजर जाएंगी। पैसे फास्टैग से अपने आप कट जाएंगे। अगर किसी ने फास्टैग नहीं लगा रखा तो गाड़ी की नंबर प्लेट के जरिए पेनल्टी लगाई जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 4. बाइक पर चोर को ले जा रहे 2 पुलिसवालों की मौत
भीलवाड़ा के मांडल में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चित्तौड़गढ़ जीआरपी थाने के हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठा चोरी का आरोपी घायल हो गया। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें 5. चांदी के कड़े काटने वाले आरोपी को वकील ने पीटा
दौसा के गुढाकटला गांव में बुजुर्ग महिला के पैर से चांदी के कड़े काटने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे तीनों को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान एक वकील ने आरोपी को थप्पड़ मारे। बार काउंसिल ने आरोपियों की पैरवी नहीं करने का फैसला किया है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. 2 मरीजों की मौत पर हंगामा, रेजिडेंट से मारपीट
कोटा के MBS हॉस्पिटल में 2 मरीजों की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए वार्ड में तोड़फोड़ की। रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद परिजन बेड सहित शव लेकर हॉस्पिटल के बाहर चले गए और धरने पर बैठ गए। पूरी खबर पढ़ें 7. शादी के लिए 11 साल के बच्चे की बलि दी
पाली जिले में सोजत सिटी इलाके के एक गांव में 11 साल के मासूम की हत्या तंत्र-मंत्र के लिए की गई थी। आरोपी की शादी नहीं हो रही थी। उसे तांत्रिक ने नरबलि देने को कहा था। इस पर आरोपी युवक बच्चे को जंगल में ले गया। हाथ-पैर बांधकर तंत्र क्रिया की और छुरे से गला काट दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. मॉर्निग वॉक के दौरान करंट से लेक्चरर की मौत
बाड़मेर के रीको थाना इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले स्कूल लेक्चरर की बिजली के खंभे से करंट लगने से मौत हो गई। ज्यादा गर्मी और उमस के कारण लेक्चरर पसीने से पूरी तरह भीगे हुए थे। इस दौरान सहारा लेने के लिए जैसे ही खंभे को छुआ तो करंट की चपेट में आ गए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. खेत में दिखे लेपर्ड के शावक, ग्रामीणों ने गोद में उठाया
राजसमंद के भावा गांव में एक खेत में लेपर्ड के 2 शावक नजर आए। ग्रामीणों को पता चला तो खेत में भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने शावकों को गोद में उठाकर वीडियो बनाए। सूचना पर वन विभाग ने शावकों को नर्सरी में शिफ्ट किया, जहां से मादा लेपर्ड शावकों को ले गई। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. 16 मई से 14 जून तक होगी पहले चरण की जनगणना
राजस्थान में जनगणना का काम 16 मई से शुरू होगा। पहले चरण में मकानों की सूचीकरण का काम होगा। यह 14 जून तक चलेगा। इसके बाद जनगणना होगी।