नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर टोंक से है। यहां गश्त पर निकले पुलिस कॉन्स्टेबल का शव लहूलुहान हालत में मिला। चेहरे, गर्दन और सीने पर चोट के निशान थे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. राजस्थान रॉयल्स ₹15,660 करोड़ में बिकी
IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को दुनिया के नंबर वन स्टील कारोबारी लक्ष्मी निवास मित्तल और आदित्य मित्तल ने खरीद लिया है। अदार पूनावाला भी इसमें पार्टनर हैं। इस डील की अनुमानित एंटरप्राइज वैल्यू करीब 15,660 करोड़ रुपए) बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 2. गश्त पर निकले कॉन्स्टेबल का खून से सना शव मिला
टोंक में गश्त पर निकले पुलिस कॉन्स्टेबल का लहूलुहान हालत में शव मिला। चेहरे, गर्दन और सीने पर चोट के निशान हैं। पास में ही उनकी बाइक भी पड़ी थी। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। बेटे का शव देख पूर्व पार्षद पिता होश खो बैठे। पूरी खबर पढ़ें 3. NEET का पेपर देते समय बेहोश हुआ स्टूडेंट
जयपुर, जोधपुर, अजमेर सहित कई जिलों में रविवार को NEET-UG 2026 परीक्षा हुई। महिला अभ्यर्थियों को दुपट्टे के साथ एंट्री नहीं दी गई। स्टूडेंट्स के हाथों में बंधे कलावा तक हटवा दिए। सीकर में राधाकृष्णन मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल परीक्षा केंद्र में एक अभ्यर्थी बेहोश हो गया। पूरी खबर पढ़ें 4. ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी कार, ANM की मौत
जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना इलाके में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। हादसे में ANM की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उनकी 7 साल की बेटी बाल-बाल बच गई। महिला चचेरे भाई की शादी से लौट रही थी। पूरा परिवार आधे घंटे बाद तक कार में फंसा रहा। पूरी खबर पढ़ें 5. NEET से एक दिन पहले छठी मंजिल से कूदा स्टूडेंट
कोटा में NEET से 1 दिन पहले कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट हॉस्टल की छठी मंजिल से कूद गया। 3 मई को सुसाइड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। स्टूडेंट ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा- मैं परिवार की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया। मम्मी-पापा सॉरी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. बारिश-अंधड़ के कारण 3 मौत, घर में आग लगी
राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी है। जयपुर सहित आसपास के इलाकों में रविवार सुबह तेज हवा चली और बूंदाबांदी हुई। जयपुर में अंधड़ से हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार युवक जिंदा जल गया। टोंक और अजमेर में भी दो मौत हुई हैं। दौसा में एक घर में आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें 7. पति ने गला घोंटकर किया था पत्नी का मर्डर
पत्नी के बार-बार पीहर जाने की कहने से नाराज पति ने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद शव को कार में डालकर जयपुर से 250 किलोमीटर दूर कोटा ले गया था। परिजनों को बीमारी से मौत की बात कही थी। मेडिकल जांच रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ। पूरी खबर पढ़ें 8. डोटासरा बोले- होमगार्ड के पद 5 लाख में बिक रहे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- शासन और सुशासन केवल बीजेपी के भाषणों में अच्छा लगता है। होमगार्ड के पद 4 से 5 लाख रुपए तक में बिक रहे हैं। भाजपा केवल भाषण और जुमले देकर सत्ता में तो आ गई, लेकिन इन्होंने कोई भी नई भर्ती नहीं की है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. प्रिंसिपल ने स्कूल के गेट पर सफाई की
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर में नीट परीक्षार्थियों को परेशानी न हो इसके लिए एग्जाम सेंटर के प्रिंसिपल और अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक ने स्कूल के गेट पर सफाई की। दोनों ने करीब 1 घंटे तक श्रमदान किया। दरअसल 6 दिन से सफाई कर्मियों की हड़ताल है, इस कारण यहां गंदगी का ढेर लगा था। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के लिए 4 जगहों पर चुनाव
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनावों को लेकर 4 मई को राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर, जयपुर सेशन कोर्ट, जोधपुर सेशन कोर्ट और श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर कोर्ट में वोटिंग होगी। इन चारों जगह पर अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर 22 अप्रैल को चुनाव रद्द कर दिए गए थे।