नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर झुंझुनूं जिले से हैं। यहां तेज रफ्तार कार पटलने से 3 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर घायल हो गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. पीएम ने मन की बात में किया गोडावण का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ प्रोग्राम में जैसलमेर में गोडावण को बचाने के प्रयासों की तारीफ की। मोदी ने कहा- गोडावण हमारे रेगिस्तानी इलाकों की पहचान रहा करती थी। एक समय ये पक्षी लुप्त होने की कगार पर पहुंच गए थे, लेकिन अब इनके संरक्षण के लिए अभियान चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 2. तेज रफ्तार कार चार बार पलटी, 3 दोस्तों की मौत
झुंझुनूं के धनूरी थाना इलाके में तेज रफ्तार कार पलटने से 3 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 1 युवक गंभीर घायल हो गया। चारों दोस्त भजन संध्या में शामिल होकर झुंझुनूं लौट रहे थे। शहर से करीब 5KM पहले कार 4 बार पलटी खाते हुए 15 फीट दूर खेत में चली गई। पूरी खबर पढ़ें 3. तीन दिन आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट
तेज गर्मी, उमस और हीटवेव झेल रहे राजस्थान के लोगों को अगले 3 दिन कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कई जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी के कारण 4 और जिलों में 8वीं क्लास तक की स्कूलों का टाइम बदला गया है। पूरी खबर पढ़ें 4. पार्वती नदी में 8 बच्चे डूबे, तीन की मौत
धौलपुर जिले में पार्वती नदी में नहाने गए 8 बच्चे डूब गए। पास में भैंस चरा रहे 14 साल के लड़के ने 5 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि 3 की मौत हो गई। रविवार को छुट्टी होने के चलते गढ़ाइच गांव के 8 बच्चे-बच्चियां नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गए। पूरी खबर पढ़ें 5. सरकारी टीचर को युवक ने पीटा, गला दबाया
जोधपुर में एक सरकारी टीचर के साथ कॉलेज स्टूडेंट ने बीच सड़क मारपीट की। युवक ने टीचर से गाली-गलौज की और चेहरे पर मुक्के मारे, पेट पर लात मारी और गला भी दबाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी युवक ने उनको भी धमकी दी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. महिला पर पलटा पत्थरों से भरा ट्रॉला, मौत
प्रतापगढ़ जिले के कचोटिया गांव में पत्थरों से भरे ट्रॉले ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉला बेकाबू होकर पलट गया। ट्रॉले में भरे पत्थरों के नीचे दबने से 1 महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रॉला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 7. खेत में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी, 6 से ज्यादा गिरफ्तार
जोधपुर जिले के बालेसर इलाके में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने खेत में चल रही एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने 100 किलो एमडी ड्रग्स जब्त करने के साथ 6 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपियों और पुलिस के बीच फायरिंग भी हुई। पूरी खबर पढ़ें 8. जंगल से निकलकर सड़क पर आया टाइगर
सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर ‘मलंग’ एक बार फिर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आ गया। इस इलाके में करीब 10 मिनट तक टाइगर का मूवमेंट रहा। सड़क किनारे चल रहे मलंग को क्रॉस कर एक कार आगे बढ़ी तो टाइगर ने घूरकर देखा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का युवती ने हाथ पकड़ा
जयपुर में एक युवती ने क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़ लिया। अभिषेक IPL मैच के लिए होटल से SMS स्टेडियम जा रहे थे। इसी दौरान महिला फैन अभिषेक के करीब पहुंची और हाथ पकड़कर खींचने लगी। इस दौरान अभिषेक असहज हो गए। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. राजस्थान दौरे पर आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 27 अप्रैल को पहली बार राजस्थान के दौरे पर आएंगे। वह पहले टोंक जाएंगे, जहां बीजेपी के नए बने ऑफिस का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जयपुर पहुंचकर प्रदेश बीजेपी ऑफिस में पार्टी पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक लेंगे।
