नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर श्रीगंगानगर से है। कांग्रेस विधायक को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. कांग्रेस विधायक हाउस अरेस्ट, घर के बाहर पुलिस का पहरा
श्रीगंगानगर में श्रीकरणपुर से कांग्रेस विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर को प्रशासन ने हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया है। वे 25 बीबी स्थित अपने घर में मौजूद हैं। घर के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। पूरी खबर पढ़ें 2. बीएपी नेता के भाई की पीट-पीटकर हत्या
बांसवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेता के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीएपी नेता ने आरोप लगाया है कि उनके भाई की पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस प्रेम-प्रसंग में हमले की आशंका से जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 3. केमिकल भरे ट्रक में घुसी स्लीपर बस, 3 की मौत
अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल हैं। दो साल के मासूम के माता-पिता और बहन की मौत हो गई। बच्ची बार-बार मां को बुला रही है। पूरी खबर पढ़ें 4. स्कूलों में अटपटे नाम बदल सकेंगे बच्चे
शिक्षा विभाग स्कूलों में बच्चों के नाम बदलेगा। विभाग ने 2950 बच्चों के नामों की लिस्ट तैयार की है, जिसे पेरेंट्स को दिखाया जाएगा। इसमें 1541 छात्राओं के और 1409 छात्रों के नाम शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. पिकअप-कार में टक्कर, पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत
बाड़मेर में कार और पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। इसमें कार सवार पति-पत्नी और बेटे समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-68 (पंजाब-गुजरात) पर हरसाणी फांटा के पास मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़ें 6. गिरफ्तारी के बाद डॉ. सोमदेव SMS में भर्ती
जयपुर के निविक हॉस्पिटल के डॉक्टर सोमदेव बंसल की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसमें हॉस्पिटल प्रशासन की गंभीर लापरवाही देखने को मिली है। पूरी खबर पढ़ें 7. पिता को ले जाने लगे होमगार्ड, मासूम पैर से लिपटा
चित्तौड़गढ़ में दुकान हटाने का विरोध करने पर होमगार्ड सब्जी विक्रता को पुलिस की गाड़ी में बैठाने लगे। यह देख सब्जी विक्रेता का 5 साल का बेटा पिता से लिपटकर रोने लगा। पूरी खबर पढ़ें 8. 3944 पदों पर लेक्चरर-कोच भर्ती एग्जाम का शेड्यूल जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए लेक्चरर और कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 का डिटेल टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के करीब 5.50 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। पूरी खबर पढ़ें सवाई माधोपुर SP ज्येष्ठा मैत्रेयी ने पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब कॉन्स्टेबल से ASI और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी खुद के और पत्नी, माता-पिता, बच्चों के जन्मदिन पर छुट्टी ले सकेंगे। इसे लेकर SP ज्येष्ठा मैत्रेयी ने आदेश जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें 10. सुबोध अग्रवाल को कोर्ट में पेश किया जाएगा
जल जीवन मिशन घोटाले के मामले में पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
