बाड़मेर में आधी रात दूसरे गांव के युवक के साथ युवती को देखकर ग्रामीण गुस्सा हो गए। ग्रामीणों ने युवक-युवती को पकड़ लिया। रस्सी से रातभर बंधक बनाकर रखा। कैंची से युवक के एक साइड के बाल, दाढ़ी और मूंछ के साथ भौहें तक काट दी। इस दौरान युवती दोनों को छोड़ने की गुहार लगाती रही। आरोपियों ने दोनों को करीब 5 घंटे बाद सुबह छोड़ा। घटना जिले के एक गांव में 12 मई की रात करीब 1 बजे हुई। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया। यह वीडियो मंगलवार को सामने आया। इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। देखिए, घटना से जुड़ी 2 PHOTOS… युवती से मिलने 32 KM दूर पहुंचा था युवक जानकारी के अनुसार- युवक और युवती के गांवों के बीच करीब 30 से 32 किलोमीटर की दूरी है। 12 मई की रात करीब एक बजे युवक अपने गांव से युवती के गांव के पास पहुंच गया। दोनों साथ बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान गांव के युवा वहां आ गए। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और रस्सी से युवक के हाथ बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी कैंची लेकर आए। युवती के सामने युवक के बाल, दाढ़ी और मूंछ के साथ भौहों के बाल तक काट डाले। आरोपियों ने युवक को प्रताड़ित करते हुए चेहरे और सिर के एक तरफ के बाल ही काटे। मूंछें भी एक साइड की ही काटी गई। युवक को गांव में आने पर धमकाया। रात सुबह 6 बजे तक दोनों को बंधक बनाकर रखा गया। सुबह करीब 6 बजे युवक को उसके गांव रवाना कर दिया गया। थानाधिकारी का कहना है कि वीडियो में दिख रहे पीड़ित युवक और युवती की पहचान कर ली गई है। युवक के घर पुलिस टीम को भेजा जा रहा है। पूछताछ और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी। शुरुआती तौर पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है। … ये खबर भी पढ़िए… अलवर में गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक की हत्या:पोल से बांधकर लड़की के घरवालों ने पीटा; महिलाओं-बुजुर्ग ने डंडे बरसाए अलवर में गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक को लड़की के घरवालों ने पकड़ लिया। महिलाओं-बुजुर्ग ने युवक को इतना पीटा कि वह अधमरा हो गया। पूरी खबर पढ़िए