मोगा में सिटी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 8 बाइक बरामद की हैं। पुलिस आरोपियों से पुछताछ में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चीमा रोड कोटईसे खां निवासी जसविंदर सिंह जस्सा और निशान सिंह के रूप में हुई है। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर और सहायक थानेदार जगविंदर सिंह की टीम देर रात दाना मंडी मोगा में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि चीमा रोड कोटईसे खां निवासी जसविंदर सिंह जस्सा बाइक चोरी का आदी है। वह दाना मंडी में सो रहे मजदूरों की बाइक चुराकर बेच देता है। दोनों आरोपियोसे चोरी की 8 बाइक बरामद सूचना के आधार पर पुलिस ने जसविंदर सिंह जस्सा को मौके से पकड़ लिया। उसके पास से चोरी की 5 बाइक बरामद की गईं। उसके खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि जसविंदर सिंह जस्सा से पूछताछ के बाद उसके साथी निशान सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। निशान सिंह भी चीमा रोड कोटईसे खां का रहने वाला है। उसके पास से 3 और बाइक बरामद की गई। सहायक थानेदार जगविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है। उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा, ताकि चोरी के अन्य मामलों और बाइक का पता लगाया जा सके।
