मोगा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 ग्राम हेरोइन के साथ 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न थानों के अंतर्गत गुप्त सूचना और गश्त के दौरान इन आरोपियों को पकड़ा। थाना कोट ईसे खां के अधीन पुलिस चौकी दोलेवाला के इंचार्ज जगमोहन सिंह ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांव दोलेवाला निवासी किंदर कौर को 20 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। इसी तरह, थाना धर्मकोट के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव तलवंडी जल्ले खां निवासी लब्भू सिंह को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार जगवंत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर बद्धनी कलां निवासी धर्मवीर सिंह उर्फ हैरी को 15 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। मद्दोके निवासी हेरोइन के साथ गिरफ्तार इसके अतिरिक्त, थाना चड़िक के सहायक थानेदार सरताज सिंह ने गश्त के दौरान गांव मद्दोके निवासी हरमेल सिंह को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।पुलिस चौकी बिलासपुर के इंचार्ज थानेदार प्रीतम सिंह ने बिलासपुर निवासी अमनदीप सिंह उर्फ अमना और एक अन्य अमनदीप अमना को 20 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। वहीं, थाना फतेहगढ़ पंजतूर के सहायक थानेदार सुरिंदर कुमार ने गश्त के दौरान गांव रंडियाला निवासी हरदीप सिंह उर्फ बुग्गा को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार किए गए कथित आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस पूछताछ के बाद उन्हें माननीय अदालत में पेश करेगी।
