मानसा के सरदूलगढ़ में आज सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना सरदूलगढ़ इलाके में सुबह हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार अपने एक साथी को सड़क किनारे उतार रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और उसे कुचल दिया। लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका और शव को कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया। पुलिस जांच में जुटी जब लोगों ने ट्रक चालक को रोकने की कोशिश की, तो वह गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इस हादसे में बाइक सवार विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि मृतक विनोद कुमार सरदूलगढ़ से झंडा कलां की ओर जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।