झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में एक बेबस पति अपनी पत्नी का शव स्ट्रेचर पर रखकर घंटों एम्बुलेंस का इंतजार करता रहा. पैसे नहीं होने के कारण वह शव को घर नहीं ले जा पा रहा था. पास में करीब 8 साल की बेटी अपनी मां के शव के पास रोती रही. सिपाही की नजर पड़ने पर एम्बुलेंस बुलाकर शव घर भेजा गया.
