आत्मविश्वास और उद्यमशीलता का उत्सवजीतो गदग लेडीज विंग की चेयरपर्सन स्वीटी भंसाली ने कहा कि उड़ान 3.0 केवल एक ट्रेड फेयर नहीं, बल्कि महिला शक्ति, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता का उत्सव है। यह मंच महिलाओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और व्यवसायिक कौशल को सामने लाने का कार्य कर रहा है। महिलाएं आज केवल परिवार की जिम्मेदारियां ही नहीं निभा रहीं, बल्कि सफल उद्यमी, नवाचारकर्ता और रोजगार सृजनकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ नए संपर्क स्थापित करने, अनुभव साझा करने और अपने व्यवसाय को विस्तार देने के अवसर प्रदान करते हैं।