मलेरकोटला से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉक्टर जमील उर रहमान को जान से मारने की धमकी मिली। यही नहीं उनसे 20 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी गई। आरोपियों ने उनके फोन पर कॉल करके यह धमकी दी। विधायक के पीए गुरमुख सिंह की शिकायत पर मलेर कोटला में एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच की। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मलेरकोटला के रहने वाले मोहम्मद सुभान व संगरूर के रहने वाले जगदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने बताया कि जगदीप सिंह उर्फ शंटी के रूप में आरोपी की पहचान हुई है। आरोपी ने 24 मार्च को एक विधायक को जान से मारने की धमकी उनके मोबाइल पर दी थी। उन्हें काल करके उसने धमकाया और 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। आरोपी ने विदेशी अज्ञात नंबर से यह काल की थी। इस केस में अधिकारियों की स्पेशल टीम बनाई गई थी। एक महीने से चल रही थी जांच 1 महीने से पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही थी। आई.पी एड्रेस खंगाले गए। पहले मोहम्मद शुबान (22) को पुलिस टीम ने पूछताछ के लिए पकड़ा था। उसने पुलिस के सवालों के सही जवाब नहीं दिए थे। उसकी फिर अरेस्ट डाली गई। फिर रिमांड लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने कुछ नंबर बताए। उन नंबरों की जब जांच की गई तो जगदीप सिंह उर्फ शंटी निवासी संगरुर का पता चला। उसकी पहचान कर अरेस्ट डाली गई। शंटी खुद माना की उसने विधायक को काल की थी। एक आरोपी ने दिल्ली में ट्रेन में बम होने की फैलाई थी अफवाह शंटी ने 2010 में दिल्ली में एक ट्रेन में बम होने की अफवाह फैलाई थी। उस समय काफी पैनिक क्रिएट हुआ था। शंटी आपराधिक माइंड का व्यक्ति है। शंटी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगे ताकि पता चल सके कि कितने लोगों को इसने काल की है। शंटी को क्लियर पता था कि वह विधायक को फोन कर रहा है। विधायक के पीए के बयानों पर हुआ था केस विधायक के पीए गुरमुख के बयानों पर मामला दर्ज हुआ है क्योंकि विधायक का फोन ज्यादातर उनका पीए ही रिसीव करता है। आरोपी ने वॉट्सएप पर विधायक को काल की थी। अपराधी शातिर है उसने कई बैंकों में खाते भी खुलवाए है उसने पूरा चिट्ठा पुलिस खंगाल रही है। बैंकिग सेक्टर के कारण इन दोनों आरोपियों की आपस में पहचान थी।
