भीलवाड़ा शहर एक मंदिर में शिवलिंग खंडित मिलने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और घटना का विरोध जताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू कर दी। घटना शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर स्थित कानून के बालाजी मंदिर के शिवालय में बुधवार को हुई। गांधीनगर थानाप्रभारी पुष्पा कासोटिया भी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। थानाप्रभारी का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। श्रद्धालु बोले- सुबह 9 मंदिर पहुंचे तो पता चला
श्रद्धालु रोहित सिंह ने बताया- वह सुबह करीब 9 बजे मंदिर में दर्शन करने आया था, उस समय शिवलिंग पूरी तरह सुरक्षित था। इसके बाद जब अन्य श्रद्धालु मंदिर पहुंचा तो शिवलिंग खंडित अवस्था में मिला। सूचना पर आसपास के लोग मंदिर पहुंचने लगे और देखते ही देखते परिसर में भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कैमरों के सिस्टम वाले रूम पर ताला लगा होने से तत्काल फुटेज नहीं देखे जा सके। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस प्रकार की घटना न केवल आस्था पर चोट है, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश भी हो सकती है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने थाने में लिखित रिपोर्ट सौंपकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात
थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी और घटना में अगर कोई असामाजिक तत्व शामिल है तो उसकी पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी सूचना मिलते ही गांधीनगर थानाप्रभारी पुष्पा कासोटिया जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।उनका कहना है की मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी और घटना में अगर कोई असामाजिक तत्व शामिल है तो उसकी पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।फिलहाल एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है।