भारत में E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच भूटान ने भारतीय तेल कंपनियों से एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल लेने से इनकार कर दिया है. भूटान का कहना है कि उसके पुराने अंडरग्राउंड फ्यूल टैंक, पहाड़ी भूभाग और अत्यधिक नमी वाली जलवायु E20 पेट्रोल के लिए उपयुक्त नहीं हैं.
