जयपुर में शुक्रवार रात दोस्तों के बीच हुए झगड़े में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। वह दोस्तों के बीच हुए झगड़े में राजीनामा करवाने गया था। कहासुनी के दौरान मारपीट होने पर हमलावर ने उसके सीने-पेट में चाकू घोंप दिया। शिवदासपुरा थाना पुलिस को शनिवार सुबह खाली प्लाट में लहूलुहान हालत में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। ACP (चाकसू) भवानी सिंह ने बताया- टोंक के रहने वाले सोनू यादव (25) की हत्या हुई है। शनिवार सुबह करीब 7 बजे वृंदावन गार्डन के पास खाली प्लाट में खून से लथपथ हालत में उसका शव पड़ा मिला। युवक की हत्या का पता चलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने मृतक की पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि चाकू उसके सीने और पेट में घोंपकर उसकी हत्या की गई है। दोस्तों में हुआ था झगड़ा
पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि मृतक सोनू यादव पिछले 3-4 दिन से शिवदासपुरा निवासी अपने दोस्त के पास आया हुआ था। कुछ दिन पहले उसके दोस्त व उसके साथियों का आपस में झगड़ा हो गया था। दोस्तों में आपस में हुए झगड़े को सुलझाकर राजीनामा करने की बात चल रही थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे 12-15 दोस्त राजीनामा करने के लिए वृंदावन गार्डन के पास खाली प्लाट पर पहुंचे। बातचीत के दौरान समझौते के लिए बुलाए दोस्त से राजीनाम करने की जगह मारपीट कर दी। मारपीट करने से गुस्साएं दोस्त ने चाकू निकाल हमला कर दिया। राजीनामा कराने के दौरान मौके पर मौजूद सोनू यादव उसके हाथ लग गया। हमलावर ने सोनू के सीने-पेट में चाकू घोंप निढाल कर दिया। नहीं चला साथी का पता
पुलिस ने मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि अचानक हुई मारपीट व चाकूबाजी के चलते दोनों ही गुट के लोग मौके से भाग निकले। इधर-उधर भागने के दौरान सोनू के भी चले जाने के बारे में सोचा। जिस दोस्त के पास सोनू ठहरा था, वह उसके पास नहीं पहुंचा। देर रात तक घर नहीं आने पर दोस्त उसे ढूंढने भी गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सुबह लाश मिलने पर पता चलने पर सोनू की हत्या की जानकारी हुई।
जयपुर में झगड़े में युवक की हत्या:दोस्तों का कराने गया था राजीनामा, मारपीट पर सीने-पेट में चाकू घोंपा
