भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित ने कहा- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों पर की टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मांग की है कि डोटासरा अपने बयान के लिए संघ परिवार और राष्ट्रवादी विचारधारा के कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। मनीष पुरोहित ने कहा- भ्रष्टाचार और पेपरलीक के आरोपों से घिरे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को RSS पर बोलने से पहले उसके इतिहास को जानना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ त्याग, तपस्या और राष्ट्र-समर्पण का पर्याय है। उन्होंने कहा- जिस व्यक्ति के शिक्षा मंत्री रहते प्रदेश में REET पेपरलीक जैसा बड़ा प्रकरण हुआ और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। आज वही व्यक्ति त्याग की मूर्ति संघ के प्रचारकों पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। बोले- कांग्रेस ने अपने शासन में शिक्षा विभाग को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा संघ के प्रचारक अपना संपूर्ण जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित करते हैं, जबकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में शिक्षा विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित ने कहा- एसी के कमरों में बैठकर राजनीति करने वाले कांग्रेस नेता, राष्ट्रसेवा में लगे स्वयंसेवकों की बराबरी नहीं कर सकते। डोटासरा द्वारा बार-बार संघ पर अनर्गल बयानबाजी कर अपनी राजनीतिक कुंठा का प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
