पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बहुमत मिलने की खुशी में करौली शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। शहर मंडल के नेतृत्व में फूटा कोट चौराहे पर आतिशबाजी की गई, मिठाइयां बांटी गईं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुरी खिलाकर जीत का उत्साह साझा किया। भाजपा करौली शहर मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताया। फूटा कोट चौराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई वितरण किया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। जश्न के इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह, रमेश राजौरिया, प्रह्लाद सिंघल, जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा उर्फ योगी, पुष्पेन्द्र बंसल, अजयपाल, जिलामंत्री पुष्पेन्द्र सैनी, पूर्व जिला महामंत्री धीरेन्द्र बैंसला, महिला मोर्चा जिला संयोजक विद्या वैष्णव, उत्तमसिंह, मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, मंडल महामंत्री आशीष जैन एडवोकेट, तेजेन्द्र सिंह, विक्की गुरु, नितेश महावर, सुमित भट्ट, धनसिंह चौहान, मुकेश कुशवाह, हरिशंकर व्यास, सुनिल भारद्वाज, जमील खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।