जमीन विवाद में अपने 70 साल के पिता पर लाठी से जानलेवा हमला कर फरार हुए बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला राजसमंद जिले के खमनोर थाना सर्कल के शिशोदा गांव का है। घटना 7 अगस्त को हुई थी। वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है। पुलिस ने 100 सीसीटीवी खंगालकर आरोपी को ढूंढ निकाला। पिता पर बरसाए थे लट्‌ठ बेहोश होने तक बरसाए थे डंडे जानकारी के मुताबिक- मुख्य आरोपी दिनेश सोनी ने 7 अगस्त को अपने बुजुर्ग पिता भंवरलाल सोनी के साथ डंडों से गंभीर मारपीट की थी। पिता पुत्र के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। भंवरलाल सोनी दुकान चलाते हैं। अपराध की गंभीरता को देखते हुए खमनोर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। DYSP नाथद्वारा शिप्रा राजावत के सुपरविजन और खमनोर थानाधिकारी नरेंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने इलाके के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसके बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में थाना इंचार्ज नरेंद्र सिंह भाटी, एएसआई ओम सिंह, हेड कांस्टेबल भंवर सिंह, गोविंद सिंह और हुकम सिंह की विशेष भूमिका रही। मोबाइल कर लिया था बंद खमनोर थाने के एएसआई ओमसिंह ने बताया- आरोपी ने वारदात के बाद फोन स्विच्ड ऑफ कर लिया था। पुलिस ने उसे नाथद्वारा के पास सिंहाड मंगरीरोड से डिटेन किया। पूछताछ पर उसने हमले की बात कबूल की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। यह खबर भी पढ़ें प्रॉपर्टी विवाद में बेटे ने पिता का सिर फोड़ा:बेहोश होने तक सिर पर लाठी से मारता रहा, बंटवारे में चाहता था ज्यादा जमीन राजसमंद में प्रॉपर्टी विवाद में बेटे ने पिता के बेहोश होने तक सिर पर लाठी से ताबड़तोड़ वार किए। लहुलूहान हालत में छोड़कर आरोपी बेटा फरार हो गया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज जारी है। परिवार के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि बंटवारे में ज्यादा जमीन चाहता था। (पढ़ें पूरी खबर)