घरेलू बिजली कनेक्शन के विवाद में दो भाईयों के परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें 7 लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायल सगे भाईयों को जयपुर रेफर किया गया है। जिसमें से एक भाई का दूसरे पक्ष ने गला काट दिया। वहीं पांच घायलों का नीमराना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना कोटपूतली-बहरोड़ के नीमराना थाना क्षेत्र के मांजरीकलां गांव का है। नीमराना थानाधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया- शाम 5 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के माजरीकलां गांव में दो परिवारों झगड़ा हो गया है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गभीर घायल प्रेम मेहरा और सोनू मेहरा (सगे भाई) को जयपुर रेफर किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। अभी किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… बिजली के पोल को लेकर हुआ था विवाद माजरीकलां निवासी सोनू मेहरा ने बताया- 10 अगस्त को बिजली विभाग की ओर से मेरे घर पीछे वाले रास्ते से पोल लगाकर कनेक्शन दिया था। जबकि हमारी ओर से आगे के रास्ते से कनेक्शन देने की मांग की गई थी। इसे लेकर ताऊ सुभराम से एक महीन से विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम 4:30 बजे इस बात को लेकर बहस हो गई। सोनू मेहरा ने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने के बाद ताऊ सुभराम, बेटे मानचंद और सुनील ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से परिवार से हमला कर दिया। इस दौरान किसी नुकीले हथियार से मेरे भाई प्रेम मेहरा का गला काट दिया। दूसरे पक्ष के परिवार के 5 लोग घायल वहीं दूसरे पक्ष के सुभराम ने आरोप लगाया सोनू और प्रेम मेहरा के परिवार ने बिजली पोल के विवाद को लेकर उनके परिवार हमला कर दिया। जिसमें मेरे बेटे मामचंद, सुनील, पत्नी शांति देवी, पोता जय सिंह, बहू प्रमिला, सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए। … यह खबर पढ़ें जयपुर में कुल्हाड़ी से वार कर किसान की हत्या; VIDEO:जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से भी पीटा, रास्ते को लेकर हुआ था विवाद जयपुर में रास्ते के विवाद को लेकर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से वार कर किसान की हत्या कर दी गई। किसान और उसके परिवार का पड़ोसी से झगड़ा चल रहा था। कहासुनी से शुरू हुई बात मारपीट में बदल गई।दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। किसान को जमीन पर पटक कर ताबड़तोड़ वार किए। दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)
