बिहार के गोपालगंज में हथुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों स्प्लेंडर बाइक से अवैध हथियार लेकर जा रहे थे. तलाशी में एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस हथियारों के स्रोत और नेटवर्क की जांच कर रही है.
