बांसवाड़ा नगर परिषद के नवनिर्वाचित उपसभापति चंकी शाह ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। चंकी शाह का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि ‘ट्रिपल इंजन की सरकार है। केंद्र, राज्य और बांसवाड़ा तीनों जगह भाजपा की सरकार है, इसलिए जितना लूट सको, उतना लूट लो।’ हालांकि वीडियो पर सफाई देते हुए नवनिर्वाचित उपसभापति चंकी शाह ने कहा कि उनकी मंशा गलत नहीं थी। उनका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का आम जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाना था। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भरपूर योजनाएं संचालित की जा रही हैं और जनता को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। चंकी शाह ने कहा कि उनके बयान को गलत भावनाओं से देखा जा रहा है। उनका उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने स्पष्ट किया कि बयान के पीछे उनका कोई गलत इरादा नहीं था।