अहमदाबाद के राणीप में पत्नी के अवैध संबंध और आर्थिक धोखाधड़ी से परेशान व्यक्ति की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है. सुसाइड वीडियो के आधार पर फरार पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं और अन्य नामजद लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है, जांच तेज कर दी गई है.