जयपुर में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की सेंट्रल टीम ने बनीपार्क स्थित एक होटल पर छापा मारा। जहां पनीर, बाटी के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भिजवाया। जबकि होटल के किचन में रखे एक्सपायरी डेट के कुछ अन्य उत्पादों को मौके पर नष्ट करवाया। कमिश्नर फूड सेफ्टी डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन सेंट्रल टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गुरुवार को होटल लेमन ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने पनीर और बाटी के एक-एक सैंपल लिए और जांच के लिए लैब भिजवाए। पीनट बटर-स्वीट कॉर्न के 7 टिन कराए नष्ट इस दौरान टीम ने होटल के किचन में रखी एक्सपायरी डेट की ब्रेड के 6 पैकेट, 1-1 किलोग्राम के पीनट बटर के 2 जार और स्वीट कॉर्न के 6 टिन मौके पर ही नष्ट करवाए गए। टीम ने यह भी पाया कि होटल के चाइनीज फूड मेन्यू पर मोनो सोडियम ग्लूटामेट से संबंधित चेतावनी अंकित नहीं थी। टीम को निरीक्षण के दौरान कुछ छोटी-मोटी कमियां दिखीं, जिस पर होटल मैनेजमेंट को अलग से इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया जाएगा।