फाजिल्का के जलालाबाद हल्के के गांव चक्क रोहीवाला से खूंड़ज के रास्ते में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इलाके की करीब 15 से 16 एकड़ गेहूं की फसल चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई। इसके अलावा करीब 15 एकड़ गेहूं का नाड़ भी जल गया है। बताया जा रहा है कि गेहूं के खेतों से गुजरती बिजली की तारों में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। मौके पर पहुंचे किसानों ने ट्रैक्टरों व पानी वाली टंकियों की मदद से आग पर काबू पाया। समय रहते काबू न पाया जाता तो बड़ी संख्या में फसलों का नुकसान हो सकता था। गांव चक्क रोहीवाला के सरपंच कुलविंदर सिंह और गांव खुड़ंज के सरपंच गुरनाम सिंह ने बताया कि बिजली विभाग ने अचानक बिजली छोड़ दी, जिसके चलते शार्ट सर्किट होने से गेहूं के खेत में आग लग गई। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला कि गेहूं के खेत में फसल को आग लग गई है, तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे।
ट्रैक्टर और पानी वाली टंकियों की मदद से आग पर पाया काबू हालांकि दो से तीन गांवों के किसान मौके पर मदद के लिए पहुंचे और ट्रैक्टरों व पानी वाली टंकियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन इस हादसे के दौरान करीब 15 से 16 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल और करीब 15 एकड़ गेहूं के अवशेष (नाड़) जलकर राख हो गए। गांव वालों में बिजली न देने का दिया था पत्र किसानों ने कहा कि बिजली विभाग के दफ्तर में उनके द्वारा लिखित पत्र भी दिया गया था कि इन दिनों बिजली न छोड़ी जाए, क्योंकि गेहूं के फसल की कटाई के दिन हैं। फिलहाल किसानों द्वारा सरकार और प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई जा रही है।
