असाधारण प्रतिभा और साहस दिखाने वाले बच्चों के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब पात्र बच्चे 15 अगस्त 2026 तक इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। पठानकोट की जिला बाल संरक्षण अधिकारी (DCPO) ऊषा ने आज यह अहम जानकारी साझा की। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ऊषा ने बताया कि इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य बच्चों की अद्वितीय प्रतिभा, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी को पहचान देना है, ताकि वे भविष्य में देश और समाज के लिए और बेहतर करने के लिए प्रेरित हो सकें। इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बच्चों को मिलेगा सम्मान जिला बाल संरक्षण अधिकारी ऊषा ने बताया कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 18 वर्ष तक की आयु के उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने कम उम्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। यह पुरस्कार मुख्य रूप से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है। इस आधार पर मिलता है पुरस्कार 15 अगस्त तक ऐसे करें आवेदन भारत में रहने वाला कोई भी बच्चा, जिसकी उम्र 18 वर्ष या उससे कम है, इस पुरस्कार के लिए सीधे तौर पर आवेदन कर सकता है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इच्छुक अभ्यर्थी awards.gov.in पर जाकर 15 अगस्त, 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। पठानकोट जिला प्रशासन की अपील और सहायता केंद्र जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने पठानकोट जिले के सभी योग्य बच्चों, उनके अभिभावकों और स्कूल शिक्षकों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। यदि आवेदन करने में किसी भी तरह की समस्या आ रही है या पुरस्कार से जुड़ी कोई अन्य जानकारी चाहिए, तो आवेदक सीधे जिला बाल संरक्षण इकाई से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क: डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट, कमरा नंबर 219, पहली मंजिल, डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्स (DAC), मलिकपुर, पठानकोट।