डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नगरीय क्षेत्रों में 200 ई-लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की हैं। इसके साथ ही सीएम ने अनुसूचित जाति (एससी) के युवाओं के लिए अंबेडकर पीठ मूंडला, जयपुर में अंबेडकर आवासीय कोचिंग केन्द्र खोलने की भी घोषणा की। सीएम भजनलाल शर्मा ने यह घोषणाएं आज भवानी निकेतन परिसर में आयोजित डॉ. बी आर अंबेडकर जयंती समारोह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की। इस मौके पर सीएम ने कहा कि हमारी सरकार के दो सालों में उठाए गए कदमों का परिणाम है कि प्रदेश में अनुसूचित जाति और जनजाति पर हो रहे अत्याचारों में 28 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई हैं। गांधी परिवार खुद को भारत रत्न देने में व्यस्त रहा
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया। उन्होने बाबा साहब को कभी टिकट नहीं दिया, उसके बाद उन्हें हराने की कोशिश की। कांग्रेस ने नेहरू और इंदिरा गांधी को भारत रत्न देने का काम किया। गांधी परिवार हमेशा खुद को भारत रत्न देने में व्यस्त रहा। लेकिन इन्हें बाब साहेब की याद नहीं आई। डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न 1990 में बीजेपी के समर्थन से बनी सरकार ने दिया। कांग्रेस ने बाबा साहेब के पूरे जीवनकाल में उन्हें कभी उचित सम्मान नहीं दिया। उन्हें मंत्रिमण्डल से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। कांग्रेस वंचित-पिछड़ों के वोट के लिए दिखावा करती है
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस केवल वंचित-पिछड़ों की बात करती हैं। वोट और राजनीति के लिए दिखावा करती हैं। कांग्रेस ने बाबा साहेब के बनाए गए संविधान का सबसे ज्यादा उल्लंखन किया हैं। कांग्रेस द्वारा थोपे गए आपातकाल काल को यह देश कभी नहीं भूल सकता हैं। आपातकाल के समय कांग्रेस ने संविधान की आत्मा को कुचल दिया था। संविधान की मूल भावना को कांग्रेस ने अपने सत्ता लोभ की भेंट चढ़ाया हैं।