भरतपुर जिला परिषद की टीम डीग जिले के पहाड़ी स्थित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पोषाहार धांधली की जांच करने के लिए पहुंची। टीम ने मदरसों के संचालकों को बुलाकर उनसे सारा रिकॉर्ड लिया। साथ ही 51 मदरसों को लेटर देकर CBO कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश दिए। 2 साल में 3 करोड़ से भी ज्यादा का घोटाला 2 साल पहले पहाड़ी के मदरसों के पोषाहार के नाम पर 3 करोड़ 19 लाख का भुगतान किया गया था। उसमें से कई मदरसों का फर्जी नामांकन था और कई मदरसे ऐसे थे जो, मौजूद नहीं थे। उन सभी मदरसों के निजी खातों में भुगतान कर दिया गया। साल 2023 से 2024 और 2024 से 2025 में पोषाहार में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ। मदरसे संचालकों के लिए गए बयान इसका पता जब प्रशासन को लगा तो, प्रशासन ने जांच शुरू कर दी। आज जिला परिषद CO मृदुल सिंह के नेतृत्व में एक टीम CBO कार्यालय पहुंची। जिला परिषद की टीम ने CBO कार्यालय के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। साथ ही सारा रिकॉर्ड भी लिया। इसके अलावा मदरसे संचालकों के भी बयान दर्ज किए गए। इनपुट- पुष्पेंद्र पाठक, पहाड़ी, डीग