Charanjit Singh Channi: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। चन्नी ने पंजाब पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई व जग्गू भगवानपुरिया जैसे गैंगस्टरों के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर-पुलिस की मिलीभगत इतनी बढ़ गई है कि अब विदेशी एजेंसियां ​​भी इसकी पुष्टि कर रही हैं। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने एक मामले में पंजाब पुलिस के एक इंस्पेक्टर (SHO) को आरोपी बनाया है।