पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए तत्काल प्रभाव से 8 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। मुख्य सचिव केएपी. सिन्हा द्वारा जारी सूची में कई अहम विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। 2008 बैच की IAS अधिकारी नीलिमा को गृह मामले विभाग से हटाकर कार्मिक विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सतर्कता विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, परमिंदर पाल सिंह को गृह मामले विभाग का नया विशेष सचिव बनाया गया है। किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी तुरंत जॉइनिंग करने के निर्देश सरकार ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपनी नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। जिन अधिकारियों को इस सूची में फिलहाल कोई नई पोस्टिंग नहीं मिली है, उन्हें सचिव, कार्मिक विभाग को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।