अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को 15 दिन की आपात पैरोल मिली है। सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे उन्हें झालावाड़ जिला जेल से रिहा कर दिया गया। मीणा कई साल पुराने एसडीएम पर बंदूक तानने के मामले में तीन साल की सजा काट रहे हैं। यह दूसरी बार है जब वे पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं। पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें तय समय पर वापस जेल में दाखिल होना होगा। तय शर्तों के साथ मिली पैरोल जानकारी के अनुसार, कंवरलाल मीणा को तय शर्तों के साथ 15 दिन की आपात पैरोल मंजूर की गई है। इस दौरान उन्हें पैरोल से जुड़ी सभी शर्तों का पालन करना होगा। पैरोल अवधि समाप्त होने पर उन्हें निर्धारित समय पर जेल लौटना होगा। एसडीएम पर बंदूक तानने का मामला मनोहर थाना क्षेत्र में सरपंच चुनाव के दौरान हुए विवाद में पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा पर एसडीएम पर बंदूक तानने का आरोप लगा था। मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद कोर्ट में सुनवाई हुई। पहले उन्हें इस मामले में बरी कर दिया गया था, लेकिन बाद में दोबारा सजा होने पर मीणा ने मनोहरथाना कोर्ट में सरेंडर किया था। तीन साल की सजा काट रहे हैं मीणा कोर्ट ने कंवरलाल मीणा को इस मामले में तीन साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वे जेल में सजा काट रहे हैं। अब दूसरी बार 15 दिन की पैरोल मिलने के बाद वे जेल से बाहर आए हैं। पैरोल खत्म होने पर वापस जेल जाएंगे झालावाड़ जेल के डीवाईएसपी रोहित कौशिक ने बताया कि 15 दिन की आपात पैरोल मंजूर होने के बाद कंवरलाल मीणा को सोमवार शाम करीब 7:30 बजे जेल से छोड़ा गया है। पैरोल की अवधि पूरी होने पर उन्हें वापस जेल में दाखिल कर लिया जाएगा।
