रोटरी क्लब जनसेवा सद्भावना समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एलएन मंत्री तत्कालीन जिला कलेक्टर पाली एवं आयुक्त देवस्थान एवं टीएडी आयुक्त उदयपुर के मुख्य आतिथ्य में अभिनन्दन एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाI पाली के पूर्व जिला कलेक्टर एलएन मंत्री और उनकी पत्नी आशा मंत्री ने रक्तदान करने वालों का हौसला बढ़ाया। एलएन मंत्री ने कहा- 131 यूनिट रक्तदान करने वालों से मेरा रक्त से संबंध हो गया है। इन सभी का मैं आजीवन ऋणी रहूंगा। रोटरी क्लब अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता एवं सचिव वर्धमान भंडारी ने बताया कि नागरिक अभिनन्दन एवं रक्तदान शिविर के कार्यक्रम संयोजक सोहनलाल भाटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। हेलमेट भेंट किया गया इससे पहले समारोह का शुभारंभ विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, एलएन मंत्री, रोटरी अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता, राजकुमार मेड़तिया, महेन्द्र बोहरा, तख्त सिंह राठौर ने भगवान श्रीगणेश की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर किया। रक्तदान करने वालों को सर्टिफिकेट एवं हेलमेट गिफ्ट किया गया। समारोह में रक्तदान एवं समारोह योगदान करने वाले भामाशाह राजकुमार मेड़तिया एवं मगराज जैन बीसीएम सेवा संस्थान को सम्मानित किया गयाI रक्तदान में योगदान करने वाले देव हिन्दू छिपा समाज पाली, राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत, राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत पाली, उपखंड कार्यालय पाली, पीआरओ पाली, राजश्री पब्लिक स्कूल पाली, जनसेवा सद्भावना समिति पाली, राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, महिला सुरक्षा सहयोग समिति पाली एवं रावणा राजपूत समाज संस्थान पाली आदि का सहयोग रहाI समारोह में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल क्षेत्र को चार स्मार्ट टीवी 56 इंच की विद्यार्थियों को डिजिटल लर्निग के लिए एवं रोटरी स्कूल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को कंप्यूटर सेट दिए गए।
एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत, महावीर सिंह जोधा उपखंड अधिकारी मारवाड़ जंक्शन, मनसिंगाराम उपखंड अधिकारी सोजत, पूरण कुमार उपखंड अधिकारी रोहट, यशपाल सिंह कुम्पावत, राजेन्द्रसिंह धुरासनी, अर्जुन चंद मेहता, अशोक लोढा, नीलकमल दायमा रामपाल शर्मा, अक्षय भंडारी, रितेश छाजेड़, धर्मेन्द्र मोहनोत, प्रकाश खंडेलवाल, राजेंद्र सुराणा, कल्याण जेन, मनीष भंडारी, नवीन चोपड़ा, रविंद्र चोपड़ा, महेंद्र कवाड़, बलवीर सिंह, बलविंदर सिंह राणावत, एडवोकेट तरुण मेहता, आशा मूंदड़ा, परमेंद्र सिंह, नूतनबाला कपिला सहित कई जने मौजूद रहे।
