कोटा के कनवास थाना क्षेत्र में 23 मई को टोल पर हुए हादसे की तस्वीर सामने आई है। टोल कर्मी पानी पीने रोड़ क्रॉस करके टोल की दूसरी तरफ गया। डिवाइडर के कोने पर चढ़ा था। उसी समय वहां से बजरी से भरा ट्रोला गुजरा। टोल कर्मी सड़क पर गिर गया और ट्रोले के टायर के नीचे आ गया। हादसे के समय टोल पर मौजूद एक युवक के मोबाइल में सारी घटना रिकॉर्ड हो गई। देखें हादसे की PHOTOS… इलाज के दौरान टोल कर्मी की 23 मई को कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। टोलकर्मी मयंक छंदक (21) पनवाड़ जिला झालावाड़ का रहने वाला था। इस मामले में मयंक के पिता सुरेश ने कनवास थाना पुलिस को शिकायत थी दी। जिसमें बताया था की बेटा मयंक 6 महीने से कनवास टोल पर काम करता था। 23 मई की सुबह 8 बजे करीब ड्यूटी पर गया था। 10:30 बजे के आसपास वह टोल पर काम कर रहा था। इसी दौरान रोड क्रॉस करके पानी पीने जा रहा था। अचानक बजरी का ट्रोला आया मयंक को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। ट्रोले के पीछे का टायर मयंक के पेट के नीचे वाले हिस्से पर चढ़ गया। घायल हालत में स्टाफ के लोग मयंक को इलाज के लिए कनवास हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां से उसे कोटा रेफर किया। कोटा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रोला चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर बेटे के टक्कर मारी। घटना धुलेट -कनवास रोड़ की है। सुरेश की शिकायत पर पुलिस ने ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ——————————————- ये खबर भी पढ़े- कोटा में टोलकर्मी को ट्रोले ने कुचला, मौत:पानी पीने जा रहा था, पैर पर चढ़े पीछे के टायर, 6 महीने से काम कर रहा था कोटा में बजरी से भरे ट्रोले ने टोल कर्मी को कुचल दिया। इलाज के दौरान टोल कर्मी की कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई। टोल कर्मी मयंक छंदक (21) पनवाड़( जिला झालावाड़) का रहने वाला था। घटना सुबह 11 बजे के आसपास की धुलेट-कनवास रोड़ की है।कनवास थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। (पूरी खबर पढ़ें)