सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा जयंती पर बीजेपी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा. उन्होंने सपा की सरकार बनने पर गोमती रिवरफ्रंट पर भगवान विश्वकर्मा का भव्य मंदिर बनाने और जयंती पर छुट्टी की घोषणा करने की बात कही. अखिलेश ने एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और UPI शुल्क को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए.