किशनगढ़बास में अमन भारती विकास संस्थान माहोंद के प्रशासनिक कार्यालय में पद्मश्री गफरुदीन मेवाती का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्हें हाल ही में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। इस अवसर पर संस्था ने मेवाती को शॉल ओढ़ाकर और सम्मान-पत्र भेंट कर अभिनंदन किया। इस समारोह में सूफ़ी गायन के लिए प्रसिद्ध असलम भारती और अंतर्राष्ट्रीय यदुवंशी ग्रुप के मोहवन यदुवंशी को भी सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय रिम भवेई नृत्य कलाकार बनेसिंह प्रजापत भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरणविद एवं कृषि वैज्ञानिक प्रो. डॉ. एम.पी.एस. चन्द्रावत ने की। हाजी सुबान खान और हाजी कमरुदीन माहोंद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी, कलाकार और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। लोक कलाकार हमारी सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि लोक कलाकार हमारी सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं। उनके सम्मान से कलाकारों का उत्साहवर्धन होता है और नई पीढ़ी भी अपनी लोक संस्कृति तथा परंपराओं से जुड़ने के लिए प्रेरित होती है। उन्होंने लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर जोर दिया। संस्था के संस्थापक सैयद इस्लामुदीन ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान भी किया।
