बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां एक युवक ने पत्नी से प्रेम संबंधों के शक में अपने ही रिश्तेदार युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात में पत्नी और सास भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को डिटेन कर लिया है।