हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र में विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उसका पति राजस्थान सीड्स कारपोरेशन में कार्यरत है। वह पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। यह वारदात टाउन स्थित सूर्यनगर की बताई जा रही है। मृतका व उसका पति किराए के मकान में रहते थे। करीब तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी।
