हनुमानगढ़। जिले का ऐतिहासिक भटनेर किला, जिसे भारत के सबसे मजबूत किलों में गिना जाता है, आज फिर सुर्खियों में है। करीब 1700 साल पुराने इस किले का निर्माण भाटी वंश के राजा भूपत ने कराया था। कहा जाता है कि यह दुर्ग अपनी मजबूती के लिए इतना प्रसिद्ध है कि इतिहास में इसे कई बार आक्रमण झेलने पड़े, लेकिन कभी आसानी से ध्वस्त नहीं किया जा सका। यही वजह है कि इसे राजस्थान ही नहीं बल्कि भारत के सबसे सुरक्षित किलों में शुमार किया जाता रहा है।

You missed